November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

चार मंजिला भवन को सील करने पंहुची टीम, विरोध में उतरे व्यापारी

देहरादून। प्रेमनगर में कालरा स्वीट शॉप के चार मंजिला भवन को सील करने पहुंची कैंट बोर्ड टीम को व्यापारियों के विरोध का सामना करना पड़ा।
शुक्रवार को कार्रवाई के लिए टीम मौके पर पहुंची तो यहां व्यापारी विरोध में उतर आए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं मामले को देखते हुए सेना को भी बुलाया गया है।
बता दें कि उक्त भवन को बिना नक्शा पास कराए ही बनाया गया था। जिस पर टीम शुक्रवार को कार्रवाई करने पहुंची थी।
प्रेमनगर में कालरा स्वीट शॉप नाम से दुकान है। दुकान मालिक ने कैंट बोर्ड से बिना नक्शा पास किए चार मंजिला अवैध भवन का निर्माण कर दिया। कोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को कैंट बोर्ड की टीम मौके पर पंहुची। जिसका व्यापारियों ने जमकर विरोध किया। विरोध के बीच कैंट बोर्ड ने बेसमेंट के साथ ही चैथी मंजिल पर चल रहे निर्माण को भी सील कर दिया है।