November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

भूवन मोहन सिंह गुंसाई बने अध्यक्ष व कीरत सिंह प्रबन्धक

निर्विरोध सम्पन्न हुए इ0 का0 देवीखाल (भयाँसू) के प्रबन्ध समिति के चुनाव

कोटद्वार। इ0 का0 देवीखाल (भयाँसू) पौड़ी गढ़वाल में प्रबन्ध समिति में विगत 35 वर्षों से प्रबन्ध समिति के चुनाव आपसी तालमेल से निर्विरोध होते आ रहे हैं। अबकि चुनाव में अब तक के सर्वाधिक 982 साधारण सदस्य बनने के कारण कयास लगाये जा रहे थे कि विद्यालय प्रबन्ध समिति चुनाव के लिए घमासान होगाए किन्तु सभी सदस्यों के सहयोग एवं पूर्व प्रधानाचार्य भूवन मोहन सिंह गुंसाई, कीरत सिंह एवं आशिष काला के प्रयासों से प्रबन्ध समिति के सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।प्रबन्ध समिति निर्वाचन हेतु 11 अगस्त को नामांकन एवं 12 अगस्त को नाम वापसी के पश्चात चुनाव अधिकारी सोमप्रकाश कण्डवाल द्वारा प्रबन्ध समिति को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। प्रबन्ध समिति के निर्वाचित कार्यकारिणी में अधक्ष पद पर श्री भूवन मोहन सिंह गुंसाई, उपाध्यक्ष श्री नरेश पटवाल, प्रबन्धक श्री कीरत सिंह, उन प्रबन्धक श्री मुकेश असवाल, कोषाध्यक्ष श्री दीपक काला एवं श्री अतुल पटवाल, श्री शिव विरेन्द्र सिंह, श्री दिनेश चन्द्र, श्री जितेन्द्र सिंह, श्री मान सिंह, श्री शन्तनु को सदस्य निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वारोध निर्वाचन के पश्चात नर्व निर्वाचित अध्यक्ष भूवन मोहन सिंह गुंसाई एवं तदर्थ शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह रावत ने समस्त सदस्यों, क्षेत्रीय जनता, जन प्रतिनिधि एवं िवद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया।प्रबन्ध समिति चुनाव कार्यक्रम चनाव अधिकारी श्री सोमप्रकाश कण्डवाल, प्रधानाचार्य, इ0का0 काण्डाखाल, चुनाव पर्यवेक्षक श्री लखपत खुगशाल, प्रधानाचार्य, इ0का0 धोबीघाट व प्रबन्ध संचालक/खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री शैलेश अमोली व प्रधानाचार्य  अरुण कुंवर की देख रेख में सम्पन्न हंआ।