November 7, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

आम आदमी पार्टी ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

-कैंट विधानसभा क्षेत्र में होर्डिंग आदि के संबंध में की मुलाकात
देहरादून। आम आदम पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद के नेतृत्व में आज कार्यकर्ताओं ने नगर आयुक्त को ज्ञापन दे कर बीजेपी पार्षदों द्वारा अपने एवं मेयर गामा की फोटो लगा कर लगाए गए होर्डिंग के संबंध में मुलाकात की एवं इस प्रकार के अवैध होर्डिंग जो कि बिजली के पोल, खंबो पर लगाए है पर ज्ञापन सौंपा। इस पर कार्यवाही करते हुए नगर आयुक्त ने टीआई को तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए एवं रविंद्र सिंह आनंद को आशवासन दिया कि इस प्रकार के होर्डिंग आदि सब हटाए जाऐंगे। इस पर रविंद्र सिंह आनंद ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कैंट विधानसभा में लगे आम आदमी पार्टी के होर्डिंग, बैनर्स आदि नगर निगम द्वारा हटाए जा रहे थे।
उनको हटवा कर मेयर गामा द्वारा उन्हें उन्ही के पार्षदों को दे दिया गया था जिस पर उन्होंने गामा जी के बैनर लगा कर कैंट क्षेत्र में ही अवैध रूप से लगा दिया गया है। श्री आनंद ने कहा कि कैंट क्षेत्र में इस तरह के अवैध होर्डिेग जगह-जगह देखने को मिल सकते है। इसी संबध में आज नगर निगम के नगर आयुक्त एवं नगर उपायुक्त से वार्ता की गई और उनसे अग्रह किया गया कि या तो सभी के होर्डिंग हटे या फिर किसी के भी न हटाए जाए। रविंद्र ंिसंह आनंद ने बताया कि इस पर नगर आयुक्त की ओर से आशवासन दिया गया है  िकइस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्यवाही करवाई जाएगी। रविंद्र सिंह आनंद ने उनके द्वारा दिए गए आशवासन के बाद उन्हें धन्यवाद भी ज्ञापित किया। इस मौके पर उनके साथ विपिन्न खन्ना, जितेंद्र बहल विशाल बंसल, मुकेश सिंह, नवीन सिंह चौहान मोहित कुमार आदि मौजूद थे।