उत्तरकाशी। उत्तरकाशी की हर्षिल घाटी के काश्तकारों ने दून में 24 से 26 सितंबर तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय सेब महोत्सव का बहिष्कार किया है। किसान झाला स्थित कोल्ड स्टोर का संचालन नहीं किए जाने से आक्रोशित हैं। हर्षिल घाटी के आठ गांव हर्षिल, झाला, सुक्की, मुखबा, पुराली, जसपुर, बगोरी व धराली के सेब काश्तकारों में झाला स्थित कोल्ड स्टोर का संचालन नहीं होने से रोष है। काश्तकार अनुबंध खत्म होने के बाद से कोल्ड स्टोर के शीघ्र संचालन की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके अब तक भी कोल्ड स्टोर के संचालन के लिए कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। काश्तकार जंगली जानवरों के उत्पात से भी परेशान हैं। उपला टकनौर जन मंच के अध्यक्ष माधवेंद्र रावत, काश्तकार मोहन राणा, संजय सिंह, सचेंद्र पंवार, दिनेश रावत, भवानी आदि ने समस्याओं के निस्तारण के लिए सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने वन सरपंच, जैव विविधता संरक्षण समिति व ईको डेवलपमेंट कमेटी के पदों से भी त्यागपत्र देने की चेेतावनी दी।
हर्षिल घाटी के काश्तकार करेंगे सेब महोत्सव का बहिष्कार

More Stories
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायीः महाराज
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर ली बैठक
राज्योत्सव समारोह में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत एवं अभिनंदन