देहरादून। नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के अनुपालन में आज को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत काठ बंगला मलिन बस्ती में स्थानीय निवासियों की समस्यायें सुनी गई, जिनमें अधिकतर शिकायतें/समस्याएं बिजली, पानी, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों, सड़क टूटी फूटी होने, नालियों का निर्माण ना होने, प्राइमरी स्कूल में खेल मैदान ना होने आदि से सम्बंधित प्राप्त हुई। जिनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को इस निर्देश के साथ प्रेषित किया गया कि प्राप्त शिकायतों का यथाशीघ्र निस्तारण करते हुए आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को प्रेषित करें। इसी प्रकार नगर मजिस्ट्रेट द्वारा आज आशा, आंगनवाड़ी और भोजनमाता के सचिवालय कूच कर रहे जुलूस को इनकम टैक्स तिराहा पर रोका गया और उनसे वार्ता के उपरांत उक्त प्रदर्शनकारियों का ज्ञापन प्राप्त किया गया।
नगर मजिस्ट्रेट ने सुनीं लोगों की समस्याएं

More Stories
कविता चंद ने किलिमंजारो पर बनाया नया भारतीय रिकॉर्ड
अमित शाह का देवभूमि दौरा अत्यंत प्रेरणादायीः महाराज
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा चुनाव तैयारियों को लेकर ली बैठक