देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को पूर्व सांसद टिहरी गढ़वाल स्व. महाराजा मानवेंद्र शाह की पत्नी सूरज कुँवर शाह के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होने मुनिकीरेती घाट, ऋषिकेश, टिहरी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सूरज कुँवर शाह जी के अंतिम दर्शन कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, सांसद तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधायक खजान दास सहित अन्य महानुभावों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सूरज कुँवर शाह के अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए सीएम

More Stories
चार धाम में पहुंचे 2.38 लाख से अधिक श्रद्धालु
विवादित बिल्डर पुनीत अग्रवाल की गुंडागर्दी पर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान
दिव्यांग बच्चों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोहा