देहरादून। उत्तराखण्ड के देहरादून में भारत सरकार की आईपीडीएस योजना के तहत 33/11 केवी जीआईएस (गैस इन्सुलेटेड स्विचगियर) सब-स्टेशन और आरटी-डीएएस (रियल टाईम डेटा एक्विज़िशन सिस्टम) कंट्रोल सिस्टम का उद्घाटन किय गया। पावर फाइनैंस कॉर्पाेरेशन (पीएफसी) आईपीडीएस योजना के लिए नोडल एजेन्सी है। भारत की आज़ादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के यह उद्घाटन समारोह मनाया गया।
परियोजना का उद्घाटन डॉ हरक सिंह रावत, उर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा मंत्री, उत्तराखण्ड द्वारा किया गया। इस अवसर पर सौजन्य, सचिव (उर्जा एवं वैकल्पिक उर्जा), दीपक रावत, एमडी, यूपीसीएल और सौरभ कुमार शाह, ईडी (आईपीडीएस), पीएफसी भी मौजूद थे। जीआईएस सबस्टेशन को रु 85.99 करोड़ की लागत के साथ मंजूरी दी गई थी, इससे देहरादून एवं आस-पास के क्षेत्रों में 5000 से अधिक लोग लाभान्वित होंगे। वही विद्युत आपूर्ति की स्वचालित निगरानी के लिए आरटी-डीएएस को भी रु 4.28 करोड़ की लागत पर मंज़ूरी दी गई है। इसके अलावा, सबस्टेशन से विद्युत आपूर्ति की कटौती कम होगी, ज़मीन की ज़रूरत कम होगी, संचालन एवं रखरखाव की लागत में कमी आएगी और साथ ही कर्मचारियों को काम के लिए सुरक्षित वातावरण मिलेगा।
दून में 33/11 केवी जीआईएस सबस्टेशन और आरटी-डीएएस कंट्रोल सिस्टम का उद्घाटन

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता