देहरादून। भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं बाजपुर के विधायक यशपाल आर्य और एवं नैनीताल विस क्षेत्र से उनके विधायक बेटे संजीव आर्य आज भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले दोनों ही नेताओं ने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजा। दोनों ने कांग्रेस कार्यकर्ता बनने से पहले राहुल गांधी से भी मुलाकात की।साल 2017 में दोनों ने भाजपा ज्वाइन की थी। यशपाल आर्य के भाजपा छोड़ने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि जाने वाले को कौन रोक सकता है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत हित को देखते हुए यशपाल आर्य और उनके पुत्र संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल हुए होंगे। भाजपा में तो पहले राष्ट्र हित है और फिर व्यक्गित हित है, इसलिए हमारी पहचान अलग है
BJP मंत्री यशपाल आर्य, MLA संजीव आर्य कांग्रेस में शामिल

More Stories
देहरादून के दिल में बस गई बेबी डू डाई डू
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने वीसी के जरिए की एसआईआर की समीक्षा
पुलिस ने दो लापता किशोरियों को सकुशल किया बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार