नैनबाग/टिहरी(शिवांश कुंवर
धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में लगातार दो बार जिला पंचायत सदस्य बनने का कीर्तिमान स्थापित करने वाले युवा नेता अमेंद्र बिष्ट पर आम आदमी पार्टी ने दाँव खेल दिया। टिहरी-उत्तरकाशी जनपदों की नौ विधानसभा सीटों में धनोल्टी सीट पर ही अब तक पार्टी ने प्रभारी घोषित किया है।
यह भी लगभग तय है कि अब पार्टी इस सीट पर बिष्ट को ही अपना प्रत्याशी बनाएगी। ऐसे में धनोल्टी सीट पर आम आदमी पार्टी को मज़बूत प्रत्याशी मिल जायेगा। उन्हें प्रभारी बनाये जाने के बाद सोशल मीडिया में वाइरल हो रही पोस्टों से साफ़ है कि उनके समर्थकों में बिष्ट को प्रभार मिलने के बाद काफ़ी उत्साह है।
प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर अमेंद्र बिष्ट ने कहा है कि अभी उन्हें पार्टी ने धनोल्टी विधानसभा सीट पर प्रभारी घोषित किया है। उनका पहला काम पार्टी को मज़बूत करना है। कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में उत्तराखंड नव निर्माण ही एक मात्र लक्ष्य है और उत्तराखंड के युवा मिलकर इस संकल्प को पूरा करेंगे।
बहरहाल अमेंद्र बिष्ट को चेहरा बनाये जाने के बाद धनोल्टी के समीकरण रोचक होने की सम्भावना है।

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता