April 26, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

न्यू ऐरा एकेडमी) के प्रांगण में इनवेस्टिट्यूर सेरेमनी (बैज अलंकरण समारोह) आयोजित किया गया

शिमला बाई पास, झीवरहेडी में स्थित विद्यालय (न्यू ऐरा एकेडमी) के प्रांगण में इनवेस्टिट्यूर सेरेमनी (बैज अलंकरण समारोह) आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  संदीप रावत जी (चेयरमैन) और श्रीमती मोनिका रावत जी (डायरेक्टर) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विद्यालय के समारोह में छात्र-छात्रों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री प्रदीप गौड ने छात्रों को कर्तव्य निर्वहन तथा शैक्षिक लगन के लिए जागरूक किया।
बैज अलंकरण में कक्षा-12 के छात्र आशीष चैहान को हैड ब्वाॅय, राशि ठाकुर को हैड गर्ल, आयुष गौनियाल को वाॅइस हैड ब्वाॅय, भूमिका रावत को हैड वाॅइस गर्ल, स्पोट्र््स कैप्टन सैफ, अनामिका, वाॅइस स्पोटर््स उमर फारूख़, गल्र्स कैप्टन रूचि रावत।
शिवाजी सदन के कप्तान गोपाल सिंह, सलोनी पंत।
टैगोर सदन से शिवानी, सत्यांश।
अशोका सदन से अरसलान्, राशि रावत।
रमन सदन से अरूण सिंह व महक शर्मा आदि को प्रीफैक्ट की नेमप्लेट तथा बैज प्रदान किये गए। इस अवसर पर 9वीं से 12वीं तक सभी छात्रों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती अनुराधा सिंह द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री संदीप सिंह रावत जी, निदेशक श्रीमती मोनिका रावत, प्रधानाचार्य श्री प्रदीप गौड, काॅर्डिनेटर (प्राइमरी वर्ग) रीना ढौंडियाल, प्राथमिक वर्ग संध्या रावत, सीनियर सेकेण्डरी वर्ग श्रीमती अनुराधा सिंह समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं व प्रबंधक समिति के सदस्य मौजूद रहे।