May 1, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सोशल मीडिया ऐप कू पर ट्रेंड हुआ हैज टैग जय जवान जय किसान

देहरादून। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कृषि कानून के वापस लिए जाने की घोषणा के बाद सोशल मीडिया ऐप कू पर आम लोगों के रिएक्शन आने का सिलसिला शुरू हो गया और प्लेटफार्म पर हैजटैगजयजवानजयकिसान ट्रेंड करने लग गया। आज सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम सम्बोधन देते हुए कृषि कानून वापस लिए जाने की घोषणा की।
जहां विपक्ष इसे चुनाव के भय से लिया गया निर्णय बता रहा है तो भाजपा इस लोकतंत्र का सम्मान किये जाने वाला निर्णय बता रही है। हलाकि इसके तुरंत बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा के लोकतंत्र का सम्मान किये जाने में सरकार ने इतना समय क्यों लगा दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रिया आने लगी और लोग प्रधानमंत्री मोदी के इस निर्णय पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देने लगे..एक यूजर सोशल मीडिया पर अपने विचार रखते हुए कहते है- आज दूसरी बार भारत में लोकतंत्र की विजय हुई। इंदिरा सरकार के बाद मोदी सरकार ने भी जाना की किसान है तो हम है। तो वही खुशलीन कौर नाम से एक यूजर कू पर लिखती है- किसानों की मेहनत रंग लाई। आज उनकी बात सुनी गई और मोदी सरकार ने फार्म बिल वापस ले लिए। ये बेहद जरूरी है क्योंकि किसानों ने इसको हटाने के लिए काफी संघर्ष किया है पिछले 2 सालों से।आज भारत में फिर से किसानों की जीत हुई है आज भारत में फिर से लोकतंत्र की जीत हुई है।