देहरादून। दून शहर के विभिन्न इलाकों में नगर निगम की ओर से करीब पंद्रह जगह स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। यहां व्यापारियों ग्राहकों की सुविधा के लिए बिजली पानी के साथ ही शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा। नगर निगम, एमडीडीए और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने निगम में बैठक कर योजना को लेकर विचार विमर्श किया। इसके बाद टीम ने जगह चिन्हित करने के लिए चंद्रबनी, तपोवन, मोथरोवाला, मोहकमपुर आदि क्षेत्रों का दौरा किया। कर एवं राजस्व अधीक्षक भूमि विनय प्रताप सिंह ने बताया कि आठ वेंडिंग जोन नए बनाए जाएंगे। जबकि करीब आठ जगह पूर्व में बने वेंडिंग जोन स्मार्ट वेंडिंग जोन के रूप में विकसित किए जाएंगे। इस दौरान नगर निगम के वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
नगरनिगम की ओर से दून में पंद्रह जगह बनाए जाएंगे स्मार्ट वेंडिंग जोन

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता