November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण की विभागीय मंत्री सुबोध उनियाल ने की समीक्षा

देहरादून। प्रदेश के कृषि, कृषि विपणन, कृषि प्रसंस्करण, कृषि शिक्षा, उद्यान एवं फलोद्योग एवं रेशम विकास मंत्री सुबोध उनियाल की अध्यक्षता में कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों के साथ कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक की गई।
मंत्री ने कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण के सम्बन्ध में तैयार प्रस्ताव को समस्त कार्मिकों/कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियो को प्रेषित किया किये जाने के निर्देश दिये। मंत्री जी द्वारा निर्देशित किया गया है कि उक्त प्रस्ताव का भॅली भॉति परीक्षण/अध्ययन कर अपने अपने सुझाव/प्रस्ताव दें। उन्होने कहा कि कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण के सम्बन्ध में सभी निर्णय लोकतांत्रिक पद्धति के आधार पर किया जायेगा। उन्होने कहा कि यथाशीध्र, आगामी निधारित बैठक में सभी प्रस्ताव को प्रस्तुत किया जाय। कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा मंत्री जी को अवगत कराया गया कि में कृषि एवं उद्यान विभाग के एकीकरण का जो प्रस्ताव तैयार किया गया है वह कर्मचारी संगठनों को प्राप्त नहीं हुआ है। इस अवसर पर कृषि सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम, अपर सचिव कृषि राम विलास यादव, निदेशक उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण हरविन्दर सिंह बावेजा, अपर निदेशक उद्यान डॉ जगदीश चन्द्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे