देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी विश्व के महानतम राजनेताओं में से थे, उनके लिए राष्ट्रहित ही सर्वाेपरि था। वे अपनी दूरगामी सोच के लिए भी जाने जाते थे। उन्होंने कहा कि स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी वक्ता के रूप में अद्वितीय थे। उत्तराखण्ड राज्य के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा।
सीएम ने पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता