November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में श्याम बोहरा ने चलाया जन जागरूकता अभियान

देहरादून। आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी श्याम बोहरा द्वारा अरविंद केजरीवाल के 4 सूत्रीय योजनाओं के प्रति जागरूकता एवं डोर टू डोर प्रचार प्रसार किया गया। यह कार्यक्रम मसूरी विधानसभा क्षेत्र के नागनाथ गांव के प्रत्येक घर में श्याम बोहरा के नेतृत्व में किया गया।
मसूरी विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी श्याम बोहरा ने आपने डोर टू डोर कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर 2022 में आम आदमी पार्टी की सरकार उत्तराखंड में बनती है तो हम अरविंद केजरीवाल जी के 4 सूत्रीय योजनाओं को अमल में लाएंगे एवं उत्तराखंड उत्तर भारत का एक सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के सरकार आते ही उत्तराखंड के प्रत्येक 18 वर्ष से ऊपर के महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये आम आदमी पार्टी के सरकार की ओर से दिया जाएगा साथ ही साथ प्रत्येक परिवार को 300 यूनिट बिजली मुफ्त में दी जाएगी। वहीं सीनियर सिटीजन के लिए तीर्थ यात्रा का प्रबंध किया जाएगा जिसमें उनका आना-जाना एवं अन्य स्थानों पर रहना भी शामिल है साथ ही साथ उत्तराखंड के जो भी बेरोजगार हैं उन सभी को सरकार के आते ही 5000 रूप्ये बेरोजगारी भत्ता शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा क्षेत्र से इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के मसूरी विधानसभा क्षेत्र से महेश बोहरा, कविता क्षेत्री, विनीता क्षेत्री, मधु क्षेत्री, मीना आले, दुर्गा गुरुंग, सीमा शाही, नंदा मल, दिल कुमारी, चित्रबहादुर, यामिनी आलें, राजेश आले, दिल बहादुर, अजय बहादुर गुरुंग, संजय क्षेत्री, नवीन क्षेत्री, गौरव उनियाल एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।