November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

भाजपा की विजय रथ यात्रा का दूसरा चरण शुरू

देहरादून। नए साल पर उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भाजपा की विजय रथ यात्रा के दूसरे चरण का शुभारंभ हो गया है। यह यात्रा देहरादून जिले की राजपुर विधानसभा से होते हुए मसूरी और दूसरी 27 विधानसभाओं में जाएगी। इस यात्रा की शुरुआत करते हुए पार्टी के चुनाव प्रभारी से लेकर प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष मौजूद रहे।
उत्तराखंड भाजपा की विजय संकल्प यात्रा के दूसरे चरण में पार्टी ने आज देहरादून की राजपुर विधानसभा से रथ यात्रा निकाली। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, चुनाव प्रभारी प्रह्वाद जोशी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक समेत पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यात्रा की शुरुआत करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश की और चुनाव से पहले पार्टी के पक्ष में काम करने को लेकर संदेश दिया। बता दें कि पहले चरण में विजय संकल्प यात्रा में भाजपा ने 46 विधानसभाओं को कवर किया है, जिसमें करीब 3,500 किलोमीटर की यात्रा की गई है। पार्टी ने 18 दिसंबर से विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत की थी। ये यात्रा प्रदेश की सभी विधानसभाओं में जाएगी, जिसके दूसरे चरण की शुरुआत के नए साल के पहले दिन की गई।