October 23, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पांच वर्षों में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा जन-जन तक पहुंचना जरूरीः अग्रवाल

ऋषिकेश। प्रदेश में आचार संहिता लगने एवं चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद आज ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में इन 5 वर्षों में स्थानीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं विभिन्न योजनाओं को स्वीकृति दिलाने को लेकर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष ने भी सभी जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए क्षेत्र के विकास में दिए गए सभी के सहयोग की सराहना की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव की तारीख घोषित हो चुकी है आप सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कबीर प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए प्रचार प्रसार में जुटना होगा, श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार द्वारा इन 5 साल में किए गए कार्य का लेखा जोखा जन जन तक पहुंचना आवश्यक है। श्री अग्रवाल ने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बननी तय है, श्री अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में जो उत्साह एवं जोश कार्यकर्ताओं ने अभी तक दिखाया है वह आगे भी रखना आवश्यक हैद्यउन्होंने कहा कि क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर वह चुनाव में जनता के बीच जाएंगे। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, प्रधान सोबन सिंह केंतुरा, राजेश जुगलान, अभिषेक जोशी, रवि शर्मा, नीलम चमोली, भूपेंद्र रावत, शिवानी भट्ट, सतपाल सैनी,  कमला नेगी, समा पंवार, कविता शाह, अंजना चौहान, आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे।