November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

हार के डर से सीट बदल कर कर चुनाव लड़ने को तैयार भाजपा के लोगः रविंद्र सिंह आनंद’

हरिद्वार: जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को इस्माली तालिबानी की ओर से धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। पुलिस ने इस मामले में आश्रम के प्रबंधक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 2008 में भी स्वामी राजराजेश्वराश्रम को ऐसा ही पत्र मिला था। कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान के मुताबिक कनखल स्थित श्री जगद्गुरु आश्रम में शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के आश्रम के प्रबंधक नारायण शास्त्री ने पुलिस को शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि 13 जनवरी को जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज को पोस्ट के माध्यम से इस्लामी तालिबान का एक धमकी भरा पत्र मिला। जिसके बाद महाराज ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी। सूचना मिलने पर कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान आश्रम में पहुंचे और महाराज से मुलाकात कर पत्र के बारे में जानकारी ली। वहीं महाराज को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद खुफिया विभाग भी सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने भी इस मामले में संज्ञान लेते हुए जांच करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।