November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

आबकारी विभाग ने जगह-जगह छापे मार अवैध शराब पकड़ी

DEHRADUN। विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार के निर्देशों के क्रम में आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब पकड़ी गई है और साथ ही कई लोगों पर मुकदमा दर्ज भी किया गया है। जानकारी देते हुए जिला आबकारी अधिकारी राजीव चौहान ने बताया कि शनिवार को आबकारी टीम द्वारा 26 स्थानों पर छापेमारी कर 43 लीटर अवैध शराब पकड़ी गई और चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। टीम द्वारा ऋषिकेश में भी दबिश देते हुए 30 देसी पव्वे व 25 अंग्रेजी पव्वे बरामद कर अभियुक्त मुन्नी देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है इसके अलावा आबकारी विभाग की टीम द्वारा चकराता में भी विभिन्न स्थानों पर अवैध शराब के खिलाफ कार्यवाही की गई।