November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

हरक की दिल्ली दौड़ से गरमाया सियासी माहौल

 

संवाददाता, देहरादून
चुनावी मौसम में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहे डा हरक सिंह रावत के दिल्ली रवाना होने की खबरों ने सर्द मौसम में खासी गरमाहट पैदा कर दी है। दिल्ली दौड़ के साथ ही अटकलों का बाजार और भी गर्म हो गया है। कांग्रेस का दामन थामने की खबरों के बीच डा हरक सिंह रावत की दिल्ली दौड़ से सियासी सूचकांक उछाल मारने लगा है। राजनीतिक पंडित दिल्ली दौड़ को कांग्रेस का दामन थामने के रूप में ही देख रहे हैं।
रविवार की शाम ढलते-ढलते ठंड की ठिठुरन बढ़ने के साथ ही डा हरक सिंह रावत ने खासी गरमाहट पैदा कर दी है। सोसल मीडिया में खूब पोस्ट तैर रही हैं कि हरक कांग्रेस का थामने ही वाले हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि सोमवार को ही हरक कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। चर्चा यह भी है कि हरक डाईवाला से चुनाव लडेंगे। कांग्रेस यहां से उन्हें टिकट दे देगी। यहीं नहीं, चर्चा यह भी है कि डा हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति को भी कांग्रेस लैंसडोंन से टिकट दे सकती है। सूत्रांे का यह भी कहना है कि डा हरक सिंह के साथ उमेश शर्मा भी दिल्ली रवाना हुये हैं। उमेश शर्मा के कांग्रेस ज्वाइन करने के भी कयास लगाये जा रहे हैं। अब होता क्या है यह तो आने वाला वक्त ही तय करेगा। लेकिन इन खबरों से सर्द हवाओं मंे खासी गरमाहट हो गयी है।