November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

प्रेमनगर में सड़कों की हालत से अंदाजा लगा लीजिए विकास काः रविंद्र सिंह आनंद’

-जनसंपर्क में लोग बात रहे अपनी परेशानियां, क्षेत्र में किसी बड़े अस्पताल का न होना भी बना समस्या

देहरादून। आम आदमी पार्टी के कैंट विधानसभा प्रत्याशी रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि प्रेमनगर क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान लोगों ने क्षेत्र में हुए तथाकथित विकास की पोल खोली। क्षेत्रवासी फिलहाल क्षेत्र में टूटी सड़कों से बहुत परेशान हैं।
रविंद्र आनंद ने बताया कि क्षेत्रवासियों को बारिश के दिनों से टूटी सड़कों से दो-चार होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस वक्त जब लोग सर्दी-जुकाम बुखार की बीमारी से जूझ रहे है और कोविड का प्रकोप भी दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है तो ऐसे में क्षेत्र में किसी बड़े अस्पताल का न होना भी बहुत बड़ी समस्या है जिससे क्षेत्रवासियों को जूझना पड़ रहा है। लोगों को या तो प्रइवेट डाक्टारों को मोटी मोटी फीस भरनी पड़ रही है या फिर उन्हें दून अस्पताल तक जाना पड़ रहा है। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि यह बहुत ही दुख की बात है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बाद भी इस क्षेत्र में लोगों को आज भी मूलभूत सुविधाओ ंके लिए जूझना पड़ रहा है। जनसंपर्क करने वालों में मीनू सिंह, कमला देवी, हार्दिक, संगीता, ओमप्रकाश, सपना, जसवंत, आषा लूथरा, पूजा, नवीन चौहान, सलमा, अफरोज, नजमा, राजदा, नूरजहां, शहजादी, कौसर, अरमान, जाहिदा, सपना, ऊषा, जितेंद्र बहल, विशाल बंसल आदि मौजूद रहे।