November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

 तो महंत के सियासी मठ पर हरक की नजर, पढ़िये पूरी खबर

संवाददाता, देहरादून
हरक सिंह एपिसोड के चलते सियासत पूरे रंग में दिख रही है। कांग्रेस में घर वापसी के साथ ही अब लैंसडोन विधानसभा हरक सिंह के साथ जुड़ गयी है। सियासी गलियारों में चर्चा आम है कि हरक सिंह रावत की बहू अनुकृति गुसांई लैंसडोन से चुनावी मैदान में उतरेंगी। हालांकि कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित करने के बाद ही स्थिति साफ हो पायेगी। लेकिन चर्चा आम है। यदि ऐसा हुआ तो दिलीप महंत के साथ हरक की सीधी टक्कर होगी।
यूं कहें कि महंत के सियासी मठ पर हरक सिंह रावत की नजर है। भाजपा लैंसडोन सीट पर सिटिंग विधायक दिलीप महंत को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब जिस तरह की चर्चायें हो रही है वे साफ इशारा कर रही हैं कि हरक की बहू अनुकृति को कांग्रेस लैंसडोन से टिकट दे सकती है। हरक सिंह की सियासत अलग किस्म है। हरक सिंह के बारे मंे कहा जाता है कि जहां भी जाते हैं चुनाव में जीत हासिल करते हैं। खास बात यह है कि ऐसा होता भी रहा है। ऐसे में लैंसडोन सीट खासी दिलचस्प होगी। ध्यान देने वाली बात यह भी है कि लैंसडोन सीट पर हरक की अच्छी पकड़ व पहुंच भी मानी जाती है। लैंसडोन सीट की बात करें तो इस सीट पर कांग्रेस से और भी तैयारी में हैं। ज्योति रौतेला, दीपक भंडारी के नाम भी दावेदारों के सामने आते रहे हैं। ऐसे में हरक सिंह के सामने इनको मनाना भी एक चुनौती होगी। हालांकि अब कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।