November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

चुनाव प्रचार अभियान के माध्यम से प्रत्येक मतदाता तक पहुँचने की कोशिश की जाएगीः जोशी

देहरादून। भाजपा ने आज उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में औपचारिक चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। पार्टी की ओर से आधिकारिक जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि गढ़वाल की विकासनगर विधानसभा में हिमाचल सीएम जयराम ठाकुर और कुमायूं की हल्द्वानी विधानसभा में हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर के अतिरिक्त धर्मपुर विधानसभा में पार्टी प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी के साथ साथ अन्य सभी विधानसभाओं में जनसभा और डोर टु डोर कैम्पेन चलाया गया। इस मौके पर उन्होंने केंद्रीय बजट में उत्तराखंड से संबन्धित प्रावधानों के लिए मोदी जी और वित्त मंत्री को पार्टी की और से धन्यवाद दिया।
हरिद्वार रोड स्थित भाजपा मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग में सुरेश ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रचार अभियान के तहत पार्टी की कोशिश पन्ना और बूथ प्रभारी स्तर तक प्रत्येक मतदाता तक पहुँचने की कोशिश की जाएगी। इस क्रम में पार्टी नयी टेली कोन्फ्रेंस तकनीक के माध्यम से एक कॉल में 50 से 90 हज़ार लोगों तक संदेश पहुंचा रही है। इस तरह हमारी कोशिश लगभग सभी 80 लाख मतदाताओं को छूने की है।
सुरेश जोशी ने आज पेश हुए केंद्रीय बजट को उत्तराखंड के विकास लाभकारी बताया। उन्होने कहा कि भारतमाला प्रोजेक्ट को लेकर बजट में अलग से वित्तीय प्रावधान करने उत्तराखंड और रोपवे कनेक्टिविटी बढ़ाने को लेकर व्यवस्थता करने से उत्तराखंड समेत सभी पहाड़ी राज्यों को फायदा मिलने वाला है। इसके अतिरिक्त आरबीआई से केंद्र को मिलने वाली मदद को ब्याजमुक्त करना हमारे जैसे छोटे राज्यों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा। वहीं ओर्गेनिक खेती और गंगा किनारे खेती को मदद के लिए बजट में प्रोविज़न भी राज्य के हिट में है।