देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं विधानसभा चुनाव में पार्टी अनुशासन के खिलाफ कार्य करने वाले लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव के निर्देश पर यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र से पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य हंसपाल बिष्ट, सुनील वरूण, वरदेव सिंह, उर्वीदत्त गुरूली को पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
मथुरादत्त जोशी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक अनुशासित संगठन है तथा इसमें यदि अनुशासनहीनता होती है तो उसे कतई बर्दास्त नहीं किया जायेगा तथा जो भी पार्टी अनुशासन की लाईन पार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। कांग्रेस पार्टी ने सभी जिला एवं शहर अध्यक्षों को भी निर्देश दिये हैं कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाय।
कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के चलते चार और नेताओं को किया निष्कासित

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता