November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद मनोरमा डोबरियाल शर्मा को दी श्रद्धांजलि, उनके योगदान को किया याद

देहरादून। दिवंगत सांसद व पूर्व मेयर मनोरमा डोबरियाल शर्मा की 7वीं पुण्य तिथि के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि दिवंगत सांसद एवं पूर्व मेयर स्व0 मनोरमा डोबरियाल शर्मा को याद करते हुए कहा कि प्रथम मेयर के रुप में देहरादून को विश्व पटल में पहचान दिलाने उनका अतुल्य योगदान रहा है। राज्यसभा की सांसद रहते हुए भी उन्होने राज्य के सरोकारों को ससंद के अन्दर एक मजबत आवाज दी थी बेशक कम समय में ही उन्होने एक अलग पहचान सांसद के रुप में बनाई थी मुझे दुख है कि वो मजबूत आवाज आज नही रही उनका अभाव खलता है। कार्यक्रम की आयोजनकर्ता मनोरमा डोबरियाल शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन की अध्यक्ष व कांग्रेस नेत्री आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि दिवगंत सांसद के अधूरे कार्याे को पूरा कराने के लिये काम वह करती रहेंगी। मुख्य वक्ताओं में पदमश्री अवधेश कौशल, पदमश्री वैध बालेन्दु प्रकाश ने कहा कि दिवंगत सांसद व पूर्व मेयर मनोरमा डोबरियाल शर्मा जी ने अपने 40 वर्ष के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन में कभी भी पीछे मुड़कर नही देखा चाहे वह पद पर रही हो न रही हो, पदमश्री कन्हया लाल पोखरियाल ने उनके साथ विभिन्न अवसर पर किये गये कामों को याद किये हुए भावुक।इस अवसर पर जितेन्द्र ड़ड़ोना, मोहन सिंह नेगी, जयकृत कण्ड़वाल, साधना तिवारी, अनुराधा तिवारी, मीना बिष्ट, रेखा डिंगरा, प्रभात ड़डरियाल, कुलदीप प्रसाद सहित भारी उपस्थित लोगों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कियें। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत व पदमश्री वैध बालेन्दु ने वीडियों संदेश के माध्यम से अपने श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।