देहरादून। सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लग गई। सीएम कार्यालय में आग की घटना से हड़कंप मच गया। सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते आग पर काबू लिया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लगने की घटना के दौरान यहां कई कर्मचारी अधिकारी मौजूद थे। सचिवालय कार्यालय में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन व अन्य अफसर कर्मचारी भी मौजूद थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के कारणों व अग्निशमन उपकरणों की एक्सपायरी डेट जांच के लिए कहा गया है। मुख्य सचिव ने जल्द से जल्द घटना के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने कहा कि शॉर्ट सर्किट हुआ था। हालांकि किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। समय रहते सुरक्षा कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में आग लगने से मचा हड़कंप, सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पाया

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता