November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

बकायेदारों को लेकर कटघरे में नगर निगम प्रशासन

देहरादून। टैक्स जमा ना करने वाले बकायेदारों को लेकर नगर निगम प्रशासन कटघरे में आ गया है। आज भाजपा पार्षदों ने नगर आयुक्त अभिषेक रोहिल्ला के सामने यह मुद्दा जोर-शोर से उठा दिया और साफ तौर पर आरोप लगाया कि कुछ रसूखदार संस्थानों के टैक्स गुपचुप तरीके से नहीं लिए जा रहे हैं जिसको लेकर नगर आयुक्त ने तत्काल कर निरीक्षक को तलब कर उन्हें ऐसे संस्थानों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ कार्रवाई के आदेश दे दिए। सूत्रों का यह भी कहना है कि कुछ बड़े संस्थान पिछले तीन-चार साल से टैक्स जमा ही नहीं कर रहे हैं, जिसको लेकर भी नगर आयुक्त ने साफ कर दिया है कि या तो इन संस्थान के भवन सील कर दिया जाए या फिर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। वही इस संबंध में कर निरीक्षक धर्मेश पैन्यूली का कहना है कि कर जमा ना करने वाले संस्थानों की सूची तैयार की जा रही है। ऐसे संस्थान जिन्होंने टैक्स जमा नहीं किया है। उनका पूरा डाटा निकाल कर मार्च के बाद उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। यदि कोई संस्थान टेक्स्ट नहीं जमा कर पाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।