October 24, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

महाराज ने अस्पताल जाकर संघ के क्षेत्र कार्यवाहक का हाल जाना

देहरादून। कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज ने एक स्थानीय अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे है राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत दीक्षित का हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने मंगलवार को कैलाश अस्पताल में लिवर की बीमारी से ग्रसित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत दीक्षित से मिलकर उनका हालचाल जानने के अलावा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।इस मौके पर कैलाश अस्पताल के डायरेक्टर पवन शर्मा ने श्री महाराज को बताया कि क्षेत्र कार्यवाह शशीकांत दिक्षित जी की वास्तव में अब निरंतर सुधार हो रहा है।