October 23, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा ने बच्चों के साथ किया भोजन

-कई विद्यालयों का निरीक्षण कर दिया दिशा-निर्देश
-स्कूल में 151 बच्चों में से 117 बच्चे मिले उपस्थित
-विद्यालय में पीएम पोषण योजना का पहली वार बना भोजन

देहरादून। महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड बंशीधर तिवारी नेराजधानी के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिन स्कूलों में खामियां पाई गयी वहां शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। स्कूलों में शिक्षक और छात्रों की संख्या लगभग पूर्ण पाऐ जाने पर उन्होंने खुशी जाहिर की। राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज कौलागढ़, सहसपुर, विद्यालय के अनुश्रवण के समय विद्यालय में गृह परीक्षायें चल रही थीं। विद्यालय में कुल पंजीकृत 151 बच्चों में से अनुश्रवण की तिथि को 117 बच्चे उपस्थित थे। कक्षा 12 भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला में प्रयोगात्मक कार्य कराया जा रहा था, जो कि प्रशंसनीय है। विद्यालय में 19 में से 17 अध्यापिकायें उपस्थित थीं एक अध्यापिका सीसीएल एवं एक अध्यापिका प्रयोगात्मक परीक्षा हेतु बाह्य परीक्षक के रूप में नियुक्त हैं। लम्बी अवधि के बाद आज से विद्यालय में पीएम पोषण योजना के तहत मध्याह्न भोजन बनाया गया। मेन्यू में अरहर की दाल व चावल बनाया गया था। यहां उल्लेखनीय है कि नेता लोग घरों में भोजन करने का दिखावा करते है मगर प्रदेश में यह पहली वार हुआ कि महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा तिवारी के द्वारा बच्चों के साथ जमीन में बैठक भोजन ग्रहण किया। इस दौरान बीपी मैंदोली, स्टॉफ ऑफिसर, समग्र शिक्षा एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य दुर्गेश नंदिनी बहुगुणा के द्वारा स्वयं बच्चों के साथ बैठ कर भोजन ग्रहण किया गया। भोजन स्वादिष्ट एवं पोष्टाहार से युक्त था। भोजन के पश्चात उपस्थित बच्चों से भोजन के सम्बन्ध में फीडबैक प्राप्त किया गया।
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासी विद्यालय बनियावाला, सहसपुर विद्यालय से बाहर रह गयी एवं ड्रॉपआउट बालिकाओं को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़े जाने हेतु विशिष्ट प्रशिक्षण के अन्तर्गत नवीन निर्मित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय छात्रावास बनियावाला, जनपद-देहरादून का अनुश्रवण किया गया। राज्य परियोजना निदेशक द्वारा जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा, जनपद-देहरादून को निर्देशित किया गया कि आगामी गृह परीक्षाओं की अवधि में सम्बन्धित भवन के चिन्हित लघु कार्य यथा-खिड़की दरवाजों की मरम्मत, साफ-सफाई आदि की व्यवस्थाएं सुदृढ़ कर ली जायें तथा गृह परीक्षा के उपरान्त भवन हस्तान्तरण सम्बन्धी प्रक्रिया प्रारम्भ करते हुए शीघ्रताशीघ्र सेफ्टी सम्बन्धी कार्य प्रारम्भ करते हुए भवन उपयोग में लाया जाय। अनुश्रवण के समय उप राज्य परियोजना निदेशक पल्लवी नैन, राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा के स्टॉफ ऑफिसर बीपी मैन्दोली, राज्य समन्वयक अन्जुम फातिमा, अपर जिला परियोजना अधिकारी प्रारम्भिक देहरादून सुदर्शन सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियन्ता, ग्रामीण निर्माण विभाग, देहरादून तेजपाल सिंह, अपर सहायक अभियन्ता सिविल ग्रामीण निर्माण विभाग, देहरादून विकास अन्थवाल आदि उपस्थित थे।