October 20, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सरस्वती विहार में पार्क निर्माण की मांग को लेकर मेयर से मिला समिति का प्रतिनिधिमंडल

देहरादून। सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द देहरादून का एक प्रतिनिधिमंडल आज समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट व महासचिव गजेंद्र सिंह भंडारी की नेतृत्व में मेयर सुनील उनियाल गामा को मिला और एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर मांग की कि सरस्वती विहार सी ब्लॉक ले नंबर 4 एवं न्यू डी ब्लाक ले नंबर 1 के मध्य नगर निगम की खाली पड़ी भूमि पर खसरा नंबर 93, 94 में सरस्वती विहार के लिए पार्क हेतु सीमांकन कर, पार्क का निर्माण किया जाए।
विकास समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट महासचिव गजेंद्र भंडारी ने मेयर को अवगत कराया कि सरस्वती विहार की 10000 की जनसंख्या आबादी वाला क्षेत्र है यहां पर पार्क ना होने के कारण सीनियर सिटीजन एवं बच्चों के लिए टहलने व खेलने के लिए जगह उपलब्ध नहीं है और जब सीनियर सिटीजन एवं बच्चे कॉलोनी की मेन रोड पर आते हैं तो अचानक दुर्घटनाएं भी हो जाती है और हमेशा दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है ,उन्होंने मांग की कि उक्त भूमि पर भू माफियाओं की गिद्ध नजर पड़ी हुई है और कुछ लोग अनाधिकृत रूप से कब्जा करने के प्रयास में भी हैं ऐसी स्थिति में सरस्वती विहार विकास समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्र की जनता विगत सात-आठ वर्षों से उक्त भूमि पर पार्क निर्माण हेतु अनुरोध करते आ रहे हैं पूर्व में तत्कालीन शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पवार द्वारा भी पार्क निर्माण हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर तत्कालीन नगर आयुक्त नितिन सिंह भदोरिया आईएस द्वारा 26 लाख का प्रस्ताव शासन को स्वीकृति हेतु भेजा गया था जिस पर आज तक कार्रवाई नहीं हो पाई है जो कि खेद जनक है समिति के अध्यक्ष एवं सचिव ने माननीय मेयर से पुनः अनुरोध किया कि सरस्वती विहार की वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों की समस्याओं को देखते हुए तत्काल उक्त भूमि का चिहनीकरण कर सीमांकन करवाया जाए और पार्क निर्माण जनहित में करवाया जाए। प्रतिनिधिमंडल में समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट सचिव गजेंद्र भंडारी वरिष्ठ मंत्री अनूप सिंह फर्त्याल, दिनेश जुयाल, सुमेर चंद रमोला आरडी चमोली दिनेश भट्ट बलबीर सिंह राणा कुंवर सिंह भंडारी आदि उपस्थित थे।