October 24, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

सीएम धामी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल। मुख्यमंत्री ने प्रमोद सावंत को दी बधाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को गोवा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रमोद सावंत को बधाई देते हुए कहा कि गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा। मुख्यमंत्री ने गोवा सरकार के नवनियुक्त मंत्रिमंडल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी।