October 23, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

बीमा पॉलिसी में धोखाधडी करने वाला गिरफ्तार

देहरादून। एसटीएफ ने बीमा पॉलिसी के नाम पर लाखों-करोडों की धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने गाजियाबाद (यूपी) से गिरफ्तार किया है। एसटीएफ की गिरफ्त में आया आरोपी देहरादून में लोगों को बीमा पॉलिसी बोनस के जाल फंसाकर 13 लाख 50 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दे चुका है, जिसकी तलाश पुलिस लंबे समय से कर रही थी।
एसटीएफ की प्रारंभिक जांच पड़ताल में पता चला है कि गिरफ्तार शातिर ठग विशाल भटनागर एचडीएफसी बीमा पॉलिसी का प्रतिनिधि बनकर पॉलिसी को संशोधित करने व अधिक बोनस देने का लालच देकर लोगों को अपना शिकार बनाता था। गिरफ्तार गिरोह का मास्टरमाइंड विशाल उर्फ विशाल भटनागर मूल रूप से बेस्ट करावल नगर नई दिल्ली का रहने वाला है। एसटीएफ की टीम गिरोह के मास्टरमाइंड को देहरादून लाकर पूछताछ कर उत्तर भारत में फैले इस नेटवर्क के बारे में जानकारी एकत्र कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी द्वारा देहरादून निवासी राजेंद्र कुमार से बीमा पॉलिसी में बोनस दिलाने के नाम पर 13 लाख 50 हजार की साइबर धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया गया था। एसटीएफ के अनुसार इस गिरोह के सह आरोपी धीरज शर्मा को इकोनॉमिक ऑफेंस विंग दिल्ली द्वारा तीन करोड़ की धोखाधड़ी में पहले ही गिरफ्तार जेल भेज जा चुका है।