October 23, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मामले में कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हुआः कैंथोला

देहरादून। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिपिन कैंथोला ने कहा कि मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बयान पर अब कांग्रेस का चेहरा उत्तराखंड की जनता के सामने उस व्यक्ति को पार्टी से निष्कासित करने बाद बेनकाब हुआ है, कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस के तमाम नेता अपनी पार्टी के उस व्यक्ति के कथन पर भाजपा की आई टी सेल को झूठा ठहराने में लगे हुए थे। आज अपनी पार्टी से उस व्यक्ति पर निष्कासित करने की  कार्यवाही करके अपने ही मकड़जाल पर अब क्या बोलेंगे।
कैंथोला ने कहा कि इस कार्यवाही से कांग्रेस पार्टी के नेताओं का दोहरा चरित्र जनता के सामने आया है, उन्होंने कहा कि जब चुनाव चल रहे थे तब कांग्रेस के नेताओं ने कभी खुलकर इस बात पर न अपनी टिप्पणी की ना ही किसी भी बड़े नेता ने खुलकर विरोध किया क्योंकि हमेशा कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति को बढ़ावा दिया है लेकिन उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस व कांग्रेस के नेताओं को मुंहतोड़ जबाब दे दिया है कि देवभूमि में दोहरा चरित्र नहीं चलेगा।
कैंथोला ने कहा आज कांग्रेस में जिस प्रकार से खींचतान चल रही है , एक दूसरे पर जमकर कांग्रेस के नेता टीका टिप्पणी कर रहे, लेकिन आज भी  मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बयान वाले मामले पर कांग्रेस पार्टी व उसके नेता खुलकर अपनी पार्टी की  इस विषय पर क्या विचार है, स्पष्ट विचार नही बता पा रहे है, उन्होंने कहा कि यह देवभूमि है उत्तराखंड की जनता जब जब ऐसा कुछ भी दुस्साहसी कदम कोई भी नेता व पार्टी उठाएगी उसका मुहतोड़ जबाब जनता ऐसी प्रकार से देगी।