November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

अधूरे विकास कार्यों को पूरा करना रहेगी प्राथमिकताः विधायक कंडारी

टिहरी। विधान सभा क्षेत्र देवप्रयाग से दोबारा विधायक चुने जाने के बाद तीर्थनगरी पहुंचे क्षेत्रीय विधायक का पार्टी कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने रंग और गुलाल क्षेत्र से लगाकर स्वागत किया। विधायक ने कहा कि देवप्रयाग क्षेत्र में शुरू किए गए विकास कार्यों को पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
दूसरी बार विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद सोमवार को विधायक विनोद कंडारी जब देवप्रयाग पहुंचे तो उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने रंग और गुलाल डालकर जमकर होली मनाई। ढोल और दमाऊं के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं विधायक के पक्ष में नारेबाजी करते हुए पूरे नगर में विजय जुलूस निकाला। नगर पालिका अध्यक्ष केके कोटियाल, श्री बदरीश पंडा पंचायत तथा गंगा सेवा समिति पदाधिकारियों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। विधायक नगर के टिहरी जिला स्थित शांति बाजार, मेन मार्केट सहित पौड़ी जिला स्थित बाहबाजार तक जनता का आभार जताने पहुंचे। भगवान रघुनाथ और प्राचीन आदि विश्वेश्वर महादेव में पूजा अर्चना के बाद विधायक ने संगम स्थल पर मां गंगा आरती भी की। विभिन्न संगठन की ओर से रखी गई मांगों पर उन्होंने कहा कि नगर पालिका के सहयोग से सभी पर कार्य किया जायेगा। मांगों में श्रीरघुनाथ मंदिर तक रेलिंग कार्य, गंगा मंदिर प्लेट फार्म का विस्तार आदि शामिल हैं। इस मौके पर माधव मेवाड़ गुरु, अतुल जागीरदार, शशि ध्यानी, डॉ. बीएस रावत, सुधीर मिश्रा, अशोक टोडरिया, रजनीश मोतीवाल, मैचंद सिंह, रजनी सायना, रेखा भट्ट, सरिता कर्नाटक, दुर्गा भट्ट, सौरभ सिंधी, मोहित कोटियाल, ममता देवी, लता, संजय मिश्रा, अनुराग पंचभैया, गगन जोशी आदि शामिल थे।