देहरादून,। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने हंस फाउंडेशन की परमाध्यक्ष मंगला माता से देहरादून स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने मंगला माता से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों पर वार्ता की।
विधानसभा अध्यक्ष ने मंगला माता से शिष्टाचार भेंट के दौरान उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। ऋतु खंडूडी ने कोटद्वार विधानसभा से संबंधित विभिन्न विषयों के लिए हंस फाउंडेशन के सहयोग की अपेक्षा की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा की फाउंडेशन पूरे देश में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को अपनी छत्रछाया में नया जीवन और उनकी अभिलाषाओं को पूर्ण करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस दौरान मंगला माता ने भी विधानसभा अध्यक्ष को आश्वस्त करते हुए कहा कि समाज सेवा एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए वह हर पल उनके साथ है।
स्पीकर ऋतु खंडूडी भूषण ने माता मंगला से भेंटकर लिया आशीर्वाद

More Stories
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंः मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी
78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित