November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

पर्यटन व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान को डीएम ने ली बैठक

देहरादून। जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में मसूरी क्षेत्रान्तर्गत पर्यटन व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान के संबंध में बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी ने मसूरी अन्तर्गत बनाए जाने वाले वैन्डर जोन के चिन्हीकरण तथा अन्य व्यवस्था के संबंध में जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सर्वे आफ इण्डिया के संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत किया गया है कि 218 स्थल में से 176 स्थल के नक्शा बनाये गये हैं जबकि 42 स्थल पर सर्वे कर नक्शा बनाया जाना शेष है। जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ी निर्देश देते हुए कहा कि 10 दिन के भीतर अवशेष स्थलों के नक्शे के कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही वन विभाग की कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए एसडीओ वन को निर्देशित किया कि सर्वे ऑफ इण्डिया के माध्यम से नोटिफाइड स्थल का तैयार 77 स्थल के नक्शा पर अगले चरण की कार्य को शीघ्र पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने मसूरी क्षेत्रान्तर्गत पार्किंग व्यवस्था हेतु स्थान चिन्हीकरण के लिए नगर पालिका परिषद मसूरी, वन विभाग एवं एमडीडीए के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रगति बढाने के भी दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के के मिश्रा, उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, उप जिलाधिकारी मसूरी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, सर्वे आफ इण्डिया निदेशक कर्नल रजत शर्मा, इंचार्ज मेजर जितेन्द्र सिह, ओ.एस. अनुराग शर्मा,  वन विभाग से एसडीओ मसूरी सुभाष चन्द्र वर्मा, आरओ मसूरी एस पी गैरोला, ईई एमडीडीए अतुल गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।