November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

उत्तराखंड में कांग्रेस का विकल्प बनेगी आपः रविंद्र आनंद

देहरादून। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह आनंद ने बताया की पिछले 40 वर्षाे से कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं 2022 विस चुनावों में धनौल्टी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे जोत सिंह बिष्ट ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पार्टी का प्रतीक चिन्ह टोपी पहना कर बिष्ट को पार्टी में शामिल किया उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट को संगठन की गहरी समझ और जनता के बीच मजबूत पैठ से निश्चित तौर पर आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलने जा रही है। उन्होंने कहा अब कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता यह समझ चुके हैं की कांग्रेस में उनका कोई भविष्य नहीं है। आम आदमी पार्टी ही मात्र विकल्प है। उन्होंने निकट भविष्य में भी इसी प्रकार कांग्रेस के बड़े नेताओं के आने के संकेत दिए।