देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश के संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट समेत पार्टी के कई पदाधिकारियों ने कार्यालय में पहुंचकर स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया।
श्री बिष्ट ने इस दौरान बताया कि स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा ने हमेशा अपने जीवन में कई संघर्ष किए और वह प्रसिद्ध पर्यावरणविद् रहे जिन्होंने सदैव जल जंगल जमीन की लड़ाई को सर्वाेपरि रखा। उन्होंने कहा कि आज सुंदरलाल बहुगुणा हमारे बीच में नहीं हैं लेकिन हमें उनके विचार और आदर्शों पर चलने की बहुत जरूरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड एक पर्वतीय प्रदेश है और पर्वत जैसे महान शख्सियत रहे सुंदरलाल बहुगुणा के अनुसरण पर चलने का कार्य आम आदमी पार्टी शुरू से ही करती आई है। उन्होंने यह भी कहा कि सुंदरलाल बहुगुणा जी के कार्यों को देखते हुए आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने उनके परिजनों को सम्मानित भी किया था साथ ही भारत सरकार से स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा जी को भारत रत्न देने की अपील भी की थी। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में जोत सिंह बिष्ट के साथ रविंद्र आनंद, डिंपल सिंह, सीमा कश्यप, सतीश शर्मा, अमरेंद्र बिष्ट समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
सुंदरलाल बहुगुणा की पहली पुण्यतिथि पर आम आदमी पार्टी ने दी श्रद्धांजलि

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता