देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने अपने केरल प्रवासीय दौरे के दौरान तिरुवनंतपुरम में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने विधानसभा अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर राज्यपाल एवं विधानसभा अध्यक्ष के बीच केरल एवं उत्तराखंड राज्य में पर्यटन गतिविधियों एवं विकास योजनाओं से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा वार्ता हुई। वहीं राज्यपाल ने उत्तराखंड की प्रथम महिला विधानसभा अध्यक्ष बनने पर ऋतु खंडूडी को अपनी शुभकामनाएं दी व उनसे सदन संचालन के अनुभव एवं उत्तराखंड विधानसभा की संसदीय कार्यवाही के बारे में भी जानकारी ली।
विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने केरल के राज्यपाल से की भेंट

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता