देहरादून। मसूरी में बुधवार को 11.30 बजे करीब पिक्चर पैलेस चौक पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन व दुपहिया वाहन चालक जाम में फंस गए। जाम लगने का मुख्य कारण लोडर वाहन व बड़े-बड़े ट्रक रहे। माल रोड पर निर्धारित समय के बाद लोडर वाहन माल की सप्लाई करते हुए देखे जा रहे हैं। साथ ही प्राइवेट टैक्सियां भी बे रोकटोक माल रोड पर घूम रही हैं। जिससे पर्यटको के साथ स्थानीय निवासियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान चौक पर एक भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं दिखा जो जाम को सुचारू कर सकें। वही इस दौरान एंबुलेंस भी जाम में फंस गई।
मसूरी में जाम, पर्यटक परेशान

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता