November 6, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लिया टिहरी झील में बोटिंग का आनंद

टिहरी। केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी इन दिनों उत्‍तराखंड के दौरे पर हैं। सोमवार को उन्‍होंने टिहरी झील में बोटिंग का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने बोट संचालकों की समस्याएं भी सुनीं।
इससे पहले उन्‍होंने फिट आफ इंडिया के तहत कोटि कालौनी से साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सफाई अभियान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने यहां नगर पालिका सभागार में केंद्रीय योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया।