देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार को शुरू हो गया है। सदन के पहले दिन कांग्रेस आक्रामक दिखी। कांग्रेस के धारधार सवालों से भाजपा के मंत्री सदन में असहज दिखाई दिए। सत्र के दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला गया। अफसरशाही सहित कई मुद्दों पर कांग्रेसियों ने उत्तराखंड सरकार को घेरा।
कांग्रेसियों ने सरकार की पूरी नौकरशाही को बेलगाम बताकर हंगामा किया। हंगामे की वजह से सत्र सवा दो घंटे को स्थगित किया गया।
कांग्रेसियों ने मांग की है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में ही ग्रीष्मकालीन सत्र आयोजित होना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य सहित सभी कांग्रेसी विधायक इस मुद्दे पर धरने पर बैठे। विरोध करते हुए चिंता जताई कि भाजपा सरकार विकास के नाम पर कुछ नहीं कर रही है।
सदन के पहले दिन आक्रामक दिखी कांग्रेस

More Stories
पेंशनधारियों को सीएम धामी का दिवाली गिफ्ट, 148.18 करोड़ खातों में किए ट्रांसफर
उत्तराखंड में कल गरजेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
गंगनानी के समीप नदी में समाई यात्रियों की कार, चार की मौत, एक घायल, दो लापता