November 5, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

हरिद्वार इाईवे पर ट्रक पलटा, एक की मौत

देहरादून। हरिद्वार-डोईवाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर माजरी ग्राट के समीप शुक्रवार तड़के लगभग 5.30 बजे एक ट्रक पलट गया। जिससे उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक रूद्रपुर से देहरादून आटा लेकर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार माजरी ग्राट के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और 108 को दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने तत्काल ट्रक सवार दोनों युवकों को डोईवाला सामुदायिक केन्द्र में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शरफराज नई बस्ती जस्सपुर के रूप में हुई है।