देहरादून। अध्यक्ष (राज्य मंत्री) उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग मुकेश कुमार ने बुधवार को बीजापुर राज्य अतिथिगृह में जनपद देहरादून में अनुसूचित जाति हेतु संचालित समस्त विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी देहरादून झरना कमठान सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। अध्यक्ष ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तराखंड अनुसूचित जाति आयोग की अगली बैठक में सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों के अनुसूचित जाति वर्ग के लाभार्थियों की सूची तथा विस्तृत विवरण प्रस्तुत करेंगे।
अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक जरूरतमंदों को पारदर्शिता तथा प्रभावी ढंग से मिलना चाहिए। कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों से उनके विभागों द्वारा अनुसूचित वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी ली। अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति का प्रभावी अनुश्रवण किया जाना चाहिए। विभागों में सेवायोजन के संबंध में आरक्षण के नियमों का पालन किया जाना चाहिए। अनुसूचित जाति के लिए संचालित योजनाओं का ब्लॉक, तहसील तथा ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक विभाग में नोडल अधिकारी निर्धारित किए जाने चाहिए। ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को योजनाओं के प्रचार प्रसार में लगाया जाना चाहिए, ताकि धरातल स्तर पर योजनाओं का लाभ लाभार्थियों को मिल सकें। होम स्टे, हॉर्टिकल्चर, पर्यटन विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों को व्यापक स्तर पर मिलना चाहिए।
एससी आयोग अध्यक्ष ने अनुसूचित जाति के लिए संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की

More Stories
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष