देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार के निर्देशों के अनुपालन में उपजिलाधिकारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल के नेतृत्व में आज आठवें दिवस में मसूरी क्षेत्रान्तर्गत अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर ध्वस्तीकरण/हटाये जाने की कार्यवाही जारी रही। राजस्व, लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं नगर पालिका परिषद की संयुक्त टीम द्वारा कैमल बैक रोड़, स्प्रिंग रोड़, आदि चिन्हित स्थलों में अवैध अतिक्रमण/निर्माण का हटाने/ध्वस्तीकरण किया जा रहा है।
साथ ही रोड़ पर रखी सामग्रीं को भी हटाया गया। संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्रान्तर्गत अतिक्रमण को चिन्हिकरण करने का कार्य गतिमान है।
जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित करते हुए अतिक्रमण मुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए है। साथ ही अतिक्रमण मुक्त किए गए स्थल पर कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए है। उन्होंने कहा कि शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाए जाने की कार्यवाही आगे भी गतिमान रहेगी। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन, अवैध अतिक्रमण चिन्हित कर हटाये जाने की कार्यवाही करने हेतु जिलाधिकारी को दिए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डॉ0 आर राजेश कुमार ने संबंधित उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अतिक्रमण चिन्हित करते हुए हटाये जाने के निर्देश दिए गए है।
मसूरी क्षेत्र में अतिक्रमण ध्वस्तीकरण की कार्यवाही आठवें दिन भी जारी रही

More Stories
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वन मंत्री से की भेंट, हल्द्वानी में उच्च न्यायालय के स्थायी परिसर निर्माण के प्रस्ताव पर की चर्चा
दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार
कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष