August 13, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

आप के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह पुण्डीर ने  सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, राजेन्द्र शाह, मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी, प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रविन्द्र सिंह पुण्डीर एवं उनके सहयोगियों को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलवाते हुए प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि अन्य दलों ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि रविन्द्र सिंह पुण्डीर जी एवं उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने से निश्चित रूप से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। भगवान सिंह पंवार के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने वालों में इं. संजय प्रताप सिंह, विरेन्द्र सिंह पुण्डीर, आर.पी. सिंह, आलोक गर्ग, रोहित बंसल, उपेन्द्र प्रकाश, संजय रावत, रवि भूषण, तिलक गर्ग, सुभाष गोहरा, इरशाद अली, तरूण तेजपाल, बालकृष्ण मधुबाला, सौरभ सिंह, अनिल कपिल, आदित्य प्रताप सिंह, अर्पित सिंह, महेश सोनकर, जितेन्द्र यादव, राजन सोनकर, मजबूत अली आदि शामिल थे।
इस अवसर पर  प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन मथुरादत्त जोशी, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, महामंत्री नवीन जोशी, मीडिया पैनलिस्ट गरिमा दसौनी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा आदि कांग्रेसजन भी उपस्थित थे।