सिडनी। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्राड ने आगामी एशेज सीरीज में आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर को खतरनाक खिलाड़ी करार दिया और स्वीकार किया कि वह उनकी आक्रामकता का सम्मान करेंगे। एशेज सीरीज 23 नवंबर से ब्रिसबेन में शुरू होगी। ब्राड ने कहा कि वार्नर मैदान पर काफी आक्रामक रहते हैं और टीम के लिये खतरनाक होंगे।
ब्राड ने सिडनी मार्निंग हेराल्ड से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि वार्नर जैसे खिलाड़ी के खिलाफ आपको नयी गेंद से काफी तरह की गेंद डालने की कोशिश करनी पड़ेगी क्योंकि तभी आप उसे आउट कर सकते हैं। ’’उन्होंने यह भी कहा, ‘‘लेकिन आपको दूसरी योजना भी बनानी होगी और वार्नर जैसे खिलाड़ी के लिये आपको दूसरी योजना का इस्तेमाल अन्य खिलाड़ियों की तुलना में पहले करना होगा।

More Stories
लवप्रीत की संवेदनशील सोच ने छुआ मुख्यमंत्री धामी का दिल, घर पहुंचा टैब
मुख्यमंत्री ने 306 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं को दी मंजूरी
ज्योलिकोट, नैनीताल दूषित पेयजल प्रकरण पर मुख्य सचिव ने ली अधिकारियों की बैठक