October 31, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट का जन्मदिन भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने हर्षाेल्लास के साथ मनाया

-प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को सभी वर्गों से मिल रहा भरपूर स्नेहः कुंदन लटवाल

देहरादून। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के नेतृत्व में युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाकर उनकी दीर्घायु की कामना की।
घंटाघर स्थित पंचायती मंदिर में जुटे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के जन्मदिन पर यज्ञ का आयोजन किया गया व केक काटा  आपस मे सभी कार्यक्रताओं ने मिठाई खाई और लोगों को मिठाई और फल खिलाए व उनकी लंबी उम्र की कामना करी।
प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा की हमारे प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट  को सभी वर्गों से  भरपूर स्नेह मिल रहा है, वे पुरे प्रदेश सभी कार्यकर्ताओं के बीच खासे प्रसिद्ध हैं, हम अपने यशस्वी लोकप्रिय ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की दीर्घायु की कामना करतें है। उन्होंने कहा कि अपने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में युवा मोर्चा प्रदेश हित में संगठन को मजबूत करने का कार्य निरन्तर करता रहेगा। इस दौरान देहरादून मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रंजन बर्गली, प्रदेश उपाध्यक्ष मधुसूदन जोशी, भाजयुमो महानगर जिलाध्यक्ष अंशुल चावला सहित अनेक युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।