देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी के चित्रशिला धाम (रानीबाग) को उत्तराखंड के मानसखंड कॉरिडोर में जोड़ने को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से अनुरोध किया था जिस पर त्वरिक कार्रवाई करते हुए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन विभाग को निर्देशित किया था कि चित्रशीला धाम (रानीबाग) को मानस खंड कोरिडोर में जोड़ा जाए। जिस पर जिला पर्यटन विभाग ने उप जिलाधिकारी हल्द्वानी से चित्रशिला धाम से राजस्व संबंधित जमीन के दस्तावेज मांगे हैं जिससे जल्दी ही चित्रशीला धाम को मानसखंड कोरिडोर में जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेग़ी।
भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभानंद जोशी ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा की चित्रशिला धाम हम सभी के आध्यात्मिक आस्था का केंद्र है जिसके मानसखंड कोरिडोर में जुड़ने से पूरे विश्व में इसको पहचान मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
मानसखंड कॉरिडोर से जुड़ेगा चित्रशिला धाम, रानीबागः कौस्तुभानंद नंद जोशी

More Stories
नियमों को ताक पर रखकर हो रहा था निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी