October 30, 2026

Uttarakhand Review

News Portal

शासन ने किया तीन आईएएस अधिकारियों दायित्वों में फेरबदल

देहरादून। शासन ने 3 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। इसमें शैलेश बगोली, सौजन्या और दिलीप जावलकर जैसे अधिकारी शामिल हैं।
उत्तराखंड में 3 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव करते हुए शासन ने बुधवार को इसके आदेश जारी किये हैं। शासन की तरफ से आईएएस शैलेश बगोली को सचिव सूचना प्रौद्योगिकी एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास पहले से ही सचिव मुख्यमंत्री कार्मिक एवं सतर्कता के साथ ही कृषि की जिम्मेदारी भी है। आईएएस दिलीप जावलकर को सचिव निर्वाचन की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा दिलीप जावलकर पहले ही वित्त और नागरिक उड्डयन के सचिव के तौर पर काम कर रहे हैं। आईएएस सौजन्या से उनकी सभी जिम्मेदारियां वापस ले ली गई हैं। दरअसल आईएएस सौजन्या प्रतिनियुक्ति पर जा रही हैं। शासन से सौजन्या रिलीव हो चुकी हैं. वे एलबीएस अकादमी में प्रतिनियुक्ति पर रहेंगी।